करछना: कचरी गांव में सूने घर में अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी की, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी नरेंद्र सिंह पटेल के यहां शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मुताबिक नरेंद्र सिंह की पत्नी व बेटा पास में स्थापित दुर्गा पंडाल में आरती में शामिल होने के लिए गए थे। वापस लौटे तो अंदर जाकर देखा अलमारी और बासख में रखा पैसा व आभूषण गायब थे। शनिवार को पुलिस जांच में जुटी।