बीकानेर: बीकानेर में गर्मी के चलते स्कूल का समय बदला, सुबह 7:30 से 11:30 तक होंगी कक्षाएं
बीकानेर में लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सरकारी और निजी स्कूल सोमवार से सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक संचालित होंगे। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि 43 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।