बौंसी: कटोरिया में मानक के अनुरूप नहीं चलने पर तीन अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Bausi, Banka | Dec 11, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर कटोरिया में मानक के अनुरूप अल्ट्रासाउंड क्लीनिक नहीं चलने पर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे तीन अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक को सील कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता कुमारी, डीसीएलआर बंदना सिंहा एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अनुमंडल कार्यालय बांका इंदू बाला सिंह ने तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में जांच की।