बौंसी: धर्मायचक गांव से पुलिस ने चार एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Bausi, Banka | Dec 11, 2024 रजौन पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत धर्मायचक गांव से बुधवार करीब 4 बजे चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान राजा यादव, लाली देवी, सकरी देवी एवं योगेंद्र यादव दास के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि सभी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। सभी गिरफ्तार वारंटी को जेल भेज दिया गया।