बौंसी: सफाई संवेदक द्वारा राशि भुगतान न करने पर सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
Bausi, Banka | Dec 10, 2024 नगर पंचायत सफाई संवेदक द्वारा सफाई कर्मियों को राशि भुगतान नहीं करने को लेकर मंगलवार करीब 3:00 बजे सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संवेदक कर्मी मोनू सिंह एवं 50 से ज्यादा की संख्या में सफाई कर्मी ट्रैक्टर में मरी हुई गाय एवं कूड़ा करकट लेकर विरोध करने पहुंच गए। कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने सफाई कर्मियों की बातों को सुना।