बौंसी: फागा गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक गिरफ्तार
Bausi, Banka | Dec 9, 2024 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के फागा गांव समीप से पुलिस ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चालक की पहचान जलमडय गांव निवासी गुंजन कुमार के रूप में हुई है। सोमवार 1 बजे थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।