डिंडौरी: खारीडीह गांव में पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के खारीडीह गांव में अचानक मोटरसाइकिल को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दो लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अचानक मोटरसाइकिल को पिकअप वाहन ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अचानक टक्कर मार दी फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।