बारां जिले के छबड़ा उपखंड के बापचा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के समय विधवा महिला रचना अपने चार बच्चों के साथ श्रीजी भगवान के दर्शन के लिए गई हुई थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लौटने पर परिवार ने देखा कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन व पुलिस को अवगत कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नुकसान का सर्वे कर जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की।
Ladpura, Kota | Jul 18, 2026