जोल: मैड़ी मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की बाइक हुई चोरी
मैड़ी मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में तैनात पुलिसकर्मी ज्योतिष कुमार ने अपनी बाइक पुलिस की रिहाईश के साथ ही खड़ी कि थी।शाम को जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए रिहाईश से बाहर आया तो देखा की उसकी बाइक वहां से गायब है। बाइक की कई जगह तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने शुक्रवार को पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू की है।