जोल: ज्वार में चिट्टे सहित गिरफ्तार 2 आरोपित 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
ज्वार में चिट्टे सहित पुलिस द्वारा पकड़े गए अमृतसर के 2 आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शंकर पुत्र बलवीर सिंह व जसवीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी अमृतसर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी।