जोल: ज्वार में पंजाब के 2 युवक 100.55 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
मैड़ी होली मेले में बुधवार को पुलिस ने 2 युवकों को 100.55 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।युवक श्रद्धालुओं के भेष में घूम रहे थे। आरोपितों की पहचान शंकर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मकबूलपुर व जसवीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी भाई मंझ रोड़ गंगाजी नगर जिला अमृतसर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।