पूरनपुर: गांव उदरहा में दो पक्षों के बीच विवाद, शिकायत करने पहुंचे दोनों पक्ष थाने के सामने भिड़े और हुई मारपीट
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा में गुरुवार देर शाम मामूली बात को लेकर सुनीता देवी और उमाशंकर के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने शिकायत करने पहुंचे थे। तभी थाने के सामने फिर कुछ कहासुनी हो गई और कहासुनी के बाद जमकर मारपीट होने लगी। ग्रामीण एकत्र हो गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष ने पुलिस शिकायत की।