पूरनपुर: ढक्का चार्ट में गाली-गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दो लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का चार्ट में एक युवक और उसके परिवार पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित देव ज्योति पुत्र कार्तिक मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजाना की तरह दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उससे बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से किया हमला