बरही नगर में एक बेलगाम ट्रक ने महिला को कुचल दिया इस दौरान उसका पैर फैक्चर हो गया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार शिव कुमारी नापित निवासी मंगवानी थाना इंदौर जिला उमरिया बरही मेला करने आई थी घर लौटते समय डोली रोड पर अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया इस दौरान उसका पैर फैक्चर हो गया।