*भैरा-सटई मार्ग की मरम्मत में गुणवत्ता की अनदेखी, बिना सफाई गिट्टी-मुरम से भरे जा रहे गड्ढे, वायरल वीडियो ने खोली पोल।*
ग्रामीण बोले- दो-तीन दिन में उखड़ जाएगी मरम्मत, पीएमजीएसवाई विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन।
छतरपुर मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 2 वर्षो से उखङा पङा मार्ग अब मरम्मत कार्य जारी है। भैरा-सटई मार्ग के 8 किलोमीटर हिस्से में चल रहे मेंटेनेंस कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि बड़े-बड़े बोल्डर, गिट्टी और मुरम से बिना गड्ढों की सफाई किए मरम्मत की जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सटई के हरिश्चंद्र यादव और राहगीर महेश पटेल ने आरोप लगाया कि न सफाई की जा रही है और न पानी का टैंकर इस्तेमाल हो रहा है। भैरा के संतोष यादव और अमर पटेल ने भी काम को दिखावटी बताते हुए कहा कि यह मरम्मत दो-तीन दिन में उखड़ जाएगी। रामपुर घाटी में रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही से सड़क की हालत और खराब हो रही है।
**विभाग बोला- जांच कराएंगे:** पीएमजीएसवाई के जीएम संदीप सिंह ने बताया कि पुरानी एजेंसी के काम छोड़ने के बाद नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। पूरे 8 किलोमीटर मार्ग का मेंटेनेंस जारी है। फोटो-वीडियो से मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।