*जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिले में आयोजित किये जा रहे ‘सहयोग शिविर’*
गया, 31 अगस्त 2026, जन शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान तथा आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गया जिले में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन लगातार किये जा रहे हैं।
गया जिले के अंतर्गत प्रखंडों की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के सभी वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यदि निर्धारित प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जाएगा।
*ग्राम पंचायत स्तर पर होगा आयोजन*
गया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं कार्यक्रम का विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायत/स्थल पर उपस्थित होकर आमजन से प्राप्त शिकायतों, आवेदन-पत्रों एवं परिवाद-पत्रों को सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
सहयोग शिविर के लिए विभिन्न तिथियों पर प्रथम एवं द्वितीय पाली में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रोस्टर में संबंधित प्रखंड, ग्राम पंचायत, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं उनके पदनाम का उल्लेख किया गया है।
सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र एवं परिवाद-पत्रों को संबंधित पोर्टल पर Digitize करते हुए समयबद्ध रूप से निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही, निष्पादित मामलों का समेकित प्रतिवेदन जिला स्तरीय आवेदन प्रबंधन कोषांग में भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस व्यवस्था से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन प्रविष्टि, उनके निष्पादन की निगरानी तथा लंबित मामलों की समीक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि—
निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
शिविर में प्राप्त सभी आवेदन एवं परिवाद-पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।
शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से Digitize करें।
जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव हो, उनका मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन सुनिश्चित करें।
जिन मामलों में अन्य विभाग/कार्यालय से समन्वय आवश्यक हो, उन्हें संबंधित विभाग को भेजते हुए उसके निष्पादन की लगातार निगरानी करें।
निष्पादित मामलों का समेकित प्रतिवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं।
आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएं।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत, समस्या अथवा आवेदन-पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, गया द्वारा सहयोग शिविर की पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी करते हुए प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*01 सितंबर 2026 को प्रथम पाली में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का विवरण*
1. फतेहपुर प्रखंड – उत्तरी लोधवे: श्री शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी, गया
2. नगर – अमराहा: डॉ. गगन, नगर आयुक्त, गया
3. मानपुर – गेरे: श्री शैलेश कुमार दास, उप विकास आयुक्त, गया
4. नगर – कुजापी: श्री पारितोष कुमार, अपर समाहर्ता, गया
5. डोभी – पचरतन: श्री कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (आपदा), गया
6. इमामगंज – बिकोंपुर: श्री रविशंकर शर्मा, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), गया
7. बोधगया – मोचारिम: श्री मो. शफीक, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, गया
8. कोच – गरारी: श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, गया
9. बाराचट्टी – दिवनिया: श्री आदित्य कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया
10. बेलागंज – बेल्हाड़ी: श्री शादक आलम, वरीय उप समाहर्ता, गया
11. अतरी – जेरी: श्रीमती अर्चना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, गया
12. आमस – झरी: श्रीमती अनुराधा लक्ष्मी, वरीय उप समाहर्ता, गया
13. बांकेबाजार – तरवां: श्रीमती नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, गया
14. वजीरगंज – कारी: श्री अनिल कुमार रमन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, गया
15. शेरघाटी – कचौड़ी: श्री जतिन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी
16. टिकारी – भोरी: श्री प्रवीण कुंदन, अनुमंडल पदाधिकारी, टिकारी
17. खिजरसराय – कुड़वा: श्री केशव आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी
18. डुमरिया – पनकरा: श्री विश्वजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, शेरघाटी
19. गुरारू – डुमर: श्री रवि प्रकाश गौतम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, टिकारी
20. फतेहपुर – भोरे: श्री दिलीप कुमार ध्वज, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर, गया
21. परैया – कपसिया: श्री इष्टदेव महादेव, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टिकारी
22. टनकुप्पा – चौबार: श्रीमती नयना, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर, गया
23. मोहड़ा – सारसू: डॉ. रश्मि वर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गया
24. बोधगया – बारा: श्री अभय कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी, गया
25. गुरुआ – राजन: श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया
26. टिकारी – शिवनगर: श्री राहुल कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, गया
27. नीमचक बथानी – तेलारी: श्री सूरज कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गया
28. मोहनपुर – खरडीह: श्री अविनाश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी, गया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Bihar Education Department Prasar Bharati News Services Women and Child Development Corporation, Bihar Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB Energy Department, Bihar
7 views | Gaya, Bihar | Aug 31, 2026