गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र में फुटबॉल मैदान पर छापेमारी, पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को जेल भेजा
गांडेय थाना क्षेत्र के एक फुटबॉल मैदान में हुए छापेमारी में पकड़े गए पांच शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार को 3 बजे जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस कप्तान को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि 5 अपराधी साइबर घटना को अंजाम दे रहा है।।