गिरिडीह: भाकपा माले गिरिडीह विधानसभा समिति द्वारा पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन
भाकपा माले गिरिडीह विधानसभा, पीरटांड़ प्रखंड समिति के बैनर तले गुरुवार को 12 बजे पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित राय ने की जबकि संचालन पूरन महतो ने किया।