गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद निवासी उषा कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गुरुवार को 1 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। 18 वर्षीय उषा कुमारी पिता अजीत राम ने अचानक जहर का सेवन कर ली। जिसके तुरंत बाद स्थिति बिगड़ने लगी। इसे देखते ही घर वालों ने इलाज के लिए फौरन सदर अस्पताल लाया।