गिरिडीह: कार्मेल स्कूल के बच्चे टुंडी रोड स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय, अजीडीह पहुंचे
कार्मेल स्कूल के बच्चे गुरुवार को 10 बजे टुंडी रोड के अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर कार्मेल स्कूल के बच्चों ने मूकबधिर बच्चों से मुलाकात कर पढ़ाई से जुड़ी बातों का साझा किया वही भाई बहन की तरह एक दूसरे का हाथ बटाया। इस मौके पर उन बच्चों के लिए खाना की व्यवस्था की गई थी।