गिरिडीह: अकदोनीकला के ग्रामीणों ने बिजली बहाली की मांग को लेकर सीसीएल जीएम कार्यालय, बनियाडीह में किया प्रदर्शन
बिजली बहाल की मांग को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनीकला निवासी सैकड़ो ग्रामीण गुरुवार को 11 बजे सीसीएल के महा प्रबंधक कार्यालय बनियाडीह पहुंचे। इस अभियान का नेतृत्व पंचायत के मुखिया और गणमान्य लोग कर रहे थे।