छपरा: उप विकास आयुक्त द्वारा बस अड्डा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया
Chapra, Saran | May 9, 2026 बिनटोलिया में जिला परिषद द्वारा निर्माणाधीन बस अड्डा के निर्माण कार्य प्रगति का आज (दिनांक 09 मई 2026) उपविकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण किया. उपविकास आयुक्त ने 15 अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का निदेश दिया.निरीक्षण के अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.