दिल्ली के रामलीला मैदान में दिव्यानी कटारा की दहाड़ | वोट चोरों के खिलाफ लोकतंत्र की हुंकार, संविधान की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस का शंखनाद!
वोट के अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा!
News 24 Udaipur @top fans Divyani Katara Divyani Katara AICC Communications Indian National Congress
#viralpost #nonfollowers #udaipur #delhi
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजस्थान की आदिवासी युवा नेता डॉ. दिव्यानी कटारा एवं युवा कांग्रेस के अन्य साथियों ने आज मिलकर लोकतंत्र की आवाज़ को बुलंद किया। देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच हमने जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जब करोड़ों मतदाताओं के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल उठ रहे हों, तो देश की जनता आखिर चुप क्यों रहे? यह केवल किसी एक राजनीतिक दल का सवाल नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के अधिकारों से जुड़ा सवाल है।
आज रामलीला मैदान से हमारा स्पष्ट संदेश है—देश का लोकतंत्र किसी की निजी जागीर नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता के वोट की ताकत से बड़ा कोई अहंकार नहीं हो सकता।
मोदी-शाह को भी यह समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र संविधान से चलता है, किसी की मनमर्जी से नहीं।
युवा कांग्रेस के नेता इसी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। जब-जब लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर सवाल उठेंगे, तब-तब हमारी आवाज़ और मजबूत होगी।
यह लड़ाई किसी पद या सत्ता की नहीं, बल्कि जनता के सम्मान, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने की है।
आवाज़ उठेगी, सवाल पूछे जाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Girwa, Udaipur | Oct 20, 2026