प्रतापपुर: प्रतापपुर ब्लॉक परिसर बना कूड़ाघर, शराब-बीयर की बोतलों का अंबार, व्यवस्था पर सवाल
प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर इन दिनों बदहाली और लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहा है। परिसर के अंदर पुराने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के आवास के बगल में कचरे का अंबार लगा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस कचरे में बड़ी संख्या में बीयर और शराब की खाली बोतलें व सीसी बिखरी पड़ी हैं। सरकारी कार्यालय परिसर में इस तरह शराब और बीयर की बोतलों