गुरुआ: नसेर में भव्य जागरण का आयोजन, भागवत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के तहत श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Gurua, Gaya | Apr 8, 2025 प्रखंड के नसेर गांव में आयोजित तीन दिवसीय भागवत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार की शाम 6 बजे भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।