गुरुआ: मटूआ गांव के बधार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Gurua, Gaya | Apr 7, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मटुआ गांव के बधार में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक 17 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान ताती गांव के अशोक चौहान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार की सुबह घर से निकला था।