मढ़ौरा: मढ़ौरा अंचल परिसर में अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद सुलझाने के लिए लगाया जनता दरबार
शनिवार को मढ़ौरा अंचल परिसर में अंचलाधिकारी अंप्बाली यादव ने क्षेत्र के जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया और दो मामले का मौके पर निष्पादन किया । इस संबंध में शनिवार की दोपहर दो बजे अंचलाधिकारी ने बताया कि राजस्व अधिकारी के उपस्थिति में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया गया और मामले का निपटारा मौके पर किया गया ।