रामपुर मनिहारन: पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल धारदार दांती भी बरामद
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई धारदार पिठ्ठी दांती भी बरामद की है। आपको बता दे कि काजीपुरा गांव निवासी रानी ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसके बेटे अमन कुमार और सचिन कुमार पर गांव के ही सोनू ने हमला कर दिया।