चरखारी: चरखारी के गोवर्धन मेला में खाद की पर्ची न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
चरखारी के गोवर्धन मेला परिसर में खाद के लिए लाइन में लगे किसानों को पर्ची न मिलने पर हंगामा हो गया। 500 बोरी की पर्ची बांटने के बाद 200 से अधिक किसान रह गए। किसान नेता जगदीश सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में किसानों ने एसडीएम अवनीश तिवारी को सूची सौंपी।