हायाघाट: हायाघाट पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तारी
हायाघाट थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में पश्चिमी बिलासपुर निवासी मो. मुर्तुजा (पिता- स्व. अब्दुल रऊफ) एवं मो. मुमताज चौधरी (पिता- स्व. शरीफ चौधरी) को गिरफ्तार किया गया।