कोंडागांव: कोंडागांव में हाईटेक गौधाम बनेगा, बेसहारा मवेशियों का होगा सहारा, मुफ्त इलाज की भी होगी सुविधा
कोंडागांव जिला प्रशासन ने आवारा मवेशियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुराना गौठान हाईटेक गौधाम के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की है। आज शुक्रवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की गौधाम योजना के तहत संचालित इस परियोजना की जिम्मेदारी शांति फाउंडेशन को सौंपी गई है। संस्था ने परिसर की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य..