जमुई: लोहंडा में विषैले सांप के डंसने से 07 वर्षीय मासूम की हुई मौत, पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 लोहंडा गांव में इमली चुनने के दौरान विषैले सांप ने 7 वर्षीय मोहित कुमार को डंस लिया। झाड़-फूंक कराने के बाद शेखपुरा ले जाने के क्रम में मोहित कुमार की मौत हो गई।उसके बाद मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे बच्चे के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होन और डीएम का आदेश नहीं मिलने की वजह से बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।