इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली दानापुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन अब 31 मई तक चलेगी
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेल पीआरओ ने बताया गर्मियों में बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दानापुर से सर एम.विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है।अब ट्रेन मई तक चलेगी। ट्रेन नंबर 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल पहले 30 अप्रैल तक चलनी थी। अब 31 मई तक 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।