कानपुर: डीसीपी ने किया गल्लामंडी का निरीक्षण,कल इसी स्थान पर होगी मतगणना
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत गल्ला मंडी में मंगलवार यानी 4 जून को मतगणना होनी है। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी।