पातेपुर: पातेपुर के राघोपुर नरसंडा गांव में अवैध खनन मामले में दो हाइवा चालक गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पातेपुर के राघोपुर नरसंडा गांव में अवैध खनन मामले में दो हाइवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मंगलवार की देर शाम 7 बजे के करीब पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी। गिरफ्तार चालक सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर गांव निवासी भगवान राय तथा मुसाहिब राय है। दोनों को जेल भेज दिया गया