रोहतक मे छठ पूजा के अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का पूर्वांचल जन कल्याण सेवा संस्था ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
.
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित नहर पर बने छठ घाट पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचे। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान नगर निगम मेयर राम अवतार वाल्मीकि सहित भाजपा कार्यकर्ता और पूर्वांचल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। छठ महापर्व पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।
Rohtak, Rohtak | Nov 15, 2026