ईचागढ़: कुटाम गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया
ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया।धुती महतो,अजीत महतो और काशीनाथ महतो के खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया।शनिवार शाम 6 बजे बताया कि कुटाम पहाड़ में 13 और बीरडीह जंगल में 1 हाथी डेरा जमाए हुए हैं।