MGKVP में होली मिलन समारोह में छात्रों ने उड़ाया गुलालः रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर लगाए ठुमके,
Sadar, Varanasi | Mar 22, 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आज होली का हुड़दंग दिखा। 8 हजार से ज्यादा छात्र और छात्रा कैंपस, ग्राउंड से लेकर गेट के बाहर तक सड़कों पर होली और भोजपुरी गानों पर नाच गा रहे हैं। होलियाना अंदाज में DJ पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे को खींचकर धक्कामुक्की भी कर रहे हैं। उक-दूसरे पर रंग, गुलाल और पानी फेककर होली एंजॉय कर रहे हैं।