कटकमसांडी: पेलावल थाना ओ पी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो दिनों में ₹4,20,000 की वसूली की
कटकमसांडी के पेलावल थाना ओ पी पुलिस ने गुरुवार 2 बजे वाहन जांच अभियान चलाया है । वाहन जांच अभियान के दौरान पेलावल थाना ओ पी पुलिस ने चार लाख 20 हजार का राजस्व वसूली की गयी है । पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने जहां एक ओर सरकार के खाते में राजस्व जमा किया।