कटकमसांडी: 25 दिवसीय विशेष घटक योजना के तहत चुरचू व बड़कागांव प्रखंड में पारंपरिक चित्रकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के जमडीहा एवं बड़कागांव के नयाटांड़ (गोसाई बलिया) में विशेष घटक योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति के सोहराई पेटिंग शिल्पकारों के लिए 25 दिवसीय प्रशिक्षण आज गुरुवार 3 बजे की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीश त्रिपाठी ने बताया कि सोहराई पेटिंग को जी.आई.टैग केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है।