बीना: ग्राम कालूखेड़ी में चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, भारी अलमारी भी ले गए
Bina, Sagar | Sep 14, 2026 ग्राम कालूखेड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह-सुबह लोग नींद से जागे और अपने घरों के हाल देखकर सन्न रह गए। देर रात अज्ञात चोरों ने गाँव में एक साथ कई मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब सलमान सोकर उठे तो बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी भारी भरकम लोहे की अलमारी ही गायब थी।