ब्यौहारी: ब्यौहारी थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, वार्ड क्रमांक 9 का मामला
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने गुरुवार को लगभग 1:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी प्रियांशु पाल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अमित एवं अतुल हलवाई के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।