सुल्तानपुर: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने वाले 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली बेल, अमहट जेल से आए बाहर
गुरुवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला दहन के मामले में लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा व उनके एक अन्य साथी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से दोनों की बेल खारिज करते हुए जेल भेजा गया। शुक्रवार को अंधेरा होने के बाद युवा कांग्रेसियों की जिला कारागार से रिहाई हुई, इसका एक वीडियो सामने आया है।