सुल्तानपुर: शहर स्थित पर्यावरण पार्क के सामने से चोरों ने उड़ाई असिस्टेंट प्रोफेसर की बाइक,पीड़ित ने कोतवाली में दी सूचना
कमला नेहरू संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार की बाइक लेकर पर्यावरण पार्क घूमने आए उनके मित्र के होश उस वक्त उड़ गए कि जब पार्क के बाहर खड़ी उनकी बाइक UP 62 BA 2190 गायब मिली।इसकी सूचना उन्होंने साथी अनिल कुमार को दी।जिसके बाद पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी।लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।