सुल्तानपुर: बन्धुआ कला पुलिस ने क्षेत्र से 3 मनचलों को पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर बंधुआकला क्षेत्र में अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इसके क्रम में तीन मनचलो को गिरफ्तार करके उन पर पाक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान सेहरान खान पुत्र महबूब, जसीन खान पुत्र मसीम खान व सिरताज अहमद पुत्र अजमत अली निवासीगण ग्राम खण्डसा थाना बन्धुआकला के रूप में हुई है।