सुल्तानपुर: बेसमेंट हादसे को देखने के बाद जागा प्रशासन, शहर के कांप्लेक्स में चलाया सर्च अभियान
दिल्ली में हुए बेसमेंट हादसे के बाद सरकार और प्रशासन दोनो एक्टिव मोड पर हैं। इस क्रम में सुलतानपुर में आज एसडीएम व सीओ सिटी की अगुवाई में नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में बने कांप्लेक्स के बेसमेंटो का मुआयना किया। इस दौरान बेसमेंट चल रहे प्रतिष्ठानों को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।