नागौर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर क्षेत्र के दौरे पर भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा को किया संबोधित
Nagaur, Nagaur | Oct 25, 2024 राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शुक्रवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित किया।