नागौर: सीईटी: सीनियर लेवल परीक्षा में अभ्यर्थियों की रुचि कम, जिले में तीन दिन की परीक्षा में 6955 रहे अनुपस्थित
Nagaur, Nagaur | Oct 25, 2024 सीईटी: सीनियर लेवल परीक्षा में अभ्यर्थियों की रुचि कम, जिले में तीन दिन की परीक्षा में 6955 रहे अनुपस्थित। गुरुवार को शाम छह बजे तक तीन दिवसीय परीक्षा चली। राजस्थान चयन बोर्ड की ओर से आयोजित तीन दिन की सीईटी सीनियर लेवल परीक्षा गुरुवार को पूरी हुई। जिसमें आखिरी दिन पंजीकृत 13344 अभ्यर्थियों में से 82.86 प्रतिशत ही उपस्थित रहे।