औरैया: शहर की यमुना रोड पर स्थित नगर पालिका की 100 करोड़ की भूमि को जिला प्रशासन जल्द करेगा कब्जा मुक्त: डीएम
शहर के यमुना रोड पर स्थित नगर पालिका की एक बड़ी भूमि पड़ती है। जिस पर कई लोगों द्वारा अवैध रूप से अनाधिकृत कब्जा किया गया था। जिसकी नगर पालिका की ओर से न्यायालय में पैरवी की जा रही थी। नगर पालिका इस मुकदमे में जीत गई जिस पर जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह भूमि जल्द खाली कराई जाएगी और नगर पालिका के सुपुर्द कर दी जाएगी।