औरैया: तहसील क्षेत्र के ग्राम नोरी राजपुर पहुंचे जल संसाधन मंत्री को डीएम ने परियोजनाओं की जानकारी दी
तहसील क्षेत्र के ग्राम नोरी राजपुर पहुंचे जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को परियोजनाओं की जानकारी जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने दी। उन्होंने कहा कि जल्दी यहां पर पेयजल व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।